कुसुम,शमी,गुड्डू,मनोज,रेहाना,अंगद सहित कई को मण्डलायुक्त व डीएम ने दिया प्रमाण पत्र
मऊ। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन असंगठित कामगारों के लिए पेंशन योजना को गुजरात के वस्त्राल से प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल, मऊ में मंगलवार को देखा गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि यह योजना भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है जिसका लाभ समाज के हर गरीब को मिलेगा, सरकार की यह मन्शा है कि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ मिल सके। इस योजना के पात्र लाभार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। जिसका आवेदन जन सेवा केन्द्र से किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर प्रतिमाह तीन हजार रूपयें पेंशन के रूप में दिये जायेंगे। उक्त अवसर पर कुसुम, शमी, गुड्डू, मनोज, रेहाना, रामाशीष भारती, अंगद, अनिल सहित अन्य लाभार्थियों को मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग, मंडलायुक्त जगत राज, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्र, अपर जिलाधिकारी डी0पी0 पाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सतीश चन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जयनरायण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ज्वाईन मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना अतुल वत्स, जिला श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय, सी0डी0पी0ओ0 रंजीत कुमार, राजेश सिंह सहित हजारों की संख्या में आगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका तथा रसोईयों उपस्थित रहीं।