अपना जिला

अर्पण साड़ी के मालिक हाजी मकसूद किराना के इंतकाल से शोक की लहर

■ पैतृक आवास शहर के मलिकताहिरपुरा में ली अंतिम सांस
■ निधन की सूचना मिलते ही शोक-संवेदनाओं का लगा तांता
■ सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं, व्यापारियों व अधिकारियों ने जताया शोक
■ तीन पुत्रों फिरोज अख्तर अर्पण, जमाल अख्तर अर्पण व कमाल अख्तर अर्पण का छोड़ गए हैं भरापूरा परिवार


(चंद्रशेखर श्रीवास्तव)
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष, एमएए फाउण्डेशन के चेयरमैन व जिले के वरिष्ठ समाजसेवी जमाल अख्तर अर्पण के पिता हाजी मकसूद अहमद का इंतकाल रविवार की सुबह उनके पैतृक आवास मलिकताहिरपुरा में हो गया। हाजी मकसूद अहमद के इंतकाल की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर छा गया। नमाजे जनाजा के बाद नमाजे जोहर उनके आवास पर अता किया गया। स्व. हाजी मकसूद अहमद अपने पीछे तीन पुत्रों फिरोज अख्तर अर्पण, जमाल अख्तर अर्पण व कमाल अख्तर अर्पण तथा दो पुत्रियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बताते चलें कि स्व. हाजी मकसूद अहमद एक सफल साड़ी व्यापारी होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। स्व. हाजी मकसूद अहमद एमए फाण्डेशन के संस्थापक होने के साथ ही दर्जनों शिक्षण संस्थाओं व मऊ रिलीफ कमेटी के वरिष्ठ सदस्य भी थे। शोक जताने वालों में मुख्य रुप से राज्य सभा के पूर्व सांसद सालिम अंसारी, नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैय्यब पालकी, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शफीक डायमंड, अकरम प्रीमियर, भाजपा नेता भरत लाल राही, राशिद जमाल, आजम अंसारी, जफर अहमद जनता, अजहर फैजी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अजय साहू, महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त, आनंद कुमार गुप्ता, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, नगर महामंत्री श्याम मद्धेशिया, सुनील यादव, गामा यादव, हरिश्चंद्र मद्धेशिया, सुभाष चंद्र कन्नौजिया, सभासद प्रतिनिधि मुनौव्वर अली गफूर, भाजपा नेता भरत लाल राही, वरिष्ठ आभूषण कारोबारी विजय सर्राफ, मनीष वर्मा, हट््ठी मदारी के सभासद पप्पू भाई, बुनकर नेता इकबाल अहमद समेत सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने शोक जताया। साथ ही साथ इस संकट की घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *