अपना जिला

आतंकवादी हमले के ख़िलाफ़ सहारा इंडिया परिवार ने निकाला क़ैंडल मार्च

बिल्थरा रोड। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से नगर में गम और गुस्से की लहर अभी रुकने का नाम नहीं ले रही है आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार की शाम सहारा इंडिया परिवार के नेतृत्व में सैकड़ों मेंबरों और पदाधिकारियों सेक्टर कार्यालय से रेलवे स्टेशन होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा तक कैंडिल मार्च निकालकर चौधरी चरण सिंह तिराहे स्तिथ चौक पर मोमबत्ती स्थापित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। सेक्टर वर्कर अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा की आखिर कब तक देश के जवान शहीद होते रहेंगे, अब बदला लेने का वक्त आ गया है। लोगों ने शहीदों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। तथा पुर सेक्टर प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने इस आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब सहन करने का समय नहीं है क्योंकि सहन करते करते सहनशक्ति खत्म हो गई है जवाबी कार्रवाई की मांग की उन्होंने इस दौरान रीजन के जूनियर प्रोग्रामर जे पी श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्रा मुरारी लाल वर्मा दिनेश सिंह तमाम लोगों ने शहीद हुए जवानो के परिवारों के प्रति सवेंदनाए व्यक्त किया कहा कि अब आतंक पर करारा प्रहार की जरूरत है। पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की बाते कही है। जे पी श्रीवास्तव ने कहा कि हम मोदी सरकार से अपेक्षा करते है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला ले। कहा कि पूरा देश इस दुखद समय में आपके साथ खड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *