अपना जिला

लाॅक डाउन ! मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बदमाश ने मारी गोली फरार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के नैनी थाना क्षेत्र में अरैल कर्बला के समीप बुधवार की सुबह लाकडाउन के दौरान एक महिला को गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है।

नैनी के मुरादपुर बगिया निवासी नीलम 40 वर्ष पत्नी बाबू बुधवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकली। वह अरैल में स्थित कर्बला के समीप पहुंची थी कि अपराधी उसे गोली मारकर फरार हो गए। बताया जा रहा है गोली उसके हाथ में लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए तत्काल नज़दीकी अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है हमले की वजह पुरानी रंजिश है। खबर लिखे जाने तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच जारी है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *