चैताली सिंह ने ऑनलाइन शाॅपिंग बिजनेस के माध्यम से लाॅकडाऊन समय का किया सदुपयोग
■ परिचितों को बनाया पहला ग्राहक, विश्वास बढ़ने पर ऑनलाइन आने लगे ऑर्डर
■ घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं उपलब्ध, वस्तुओं की उच्च गुणवत्ता और पसंद न आने पर रुपये वापसी की ग्यारंटी, शिपिंग चार्ज भी फ्री
इंदौर। लाॅकडाऊन में ऑनलाइन शाॅपिंग बिजनेस का चलन बढ़ा है। अधिकतर घरेलू इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं भी ऑनलाइन मंगवाई जा रही है। उस पर यदि विक्रेता आपकी जान-पहचान का हो यो सामान क्रय करने में विश्वसनीयता बढ़ जाती है। एक ऐसी ही बिजनेस वुमन चैताली सिंह से हमने बात की। राजेन्द्र नगर में रहने वाली चेताली सिंह गृहणी होकर अपने घर से ऑनलाइन बिजनेस करती है। घरेलू उपयोग की सभी चीजें और फैशनेबल कपड़ों की तय सीमा में डिलेवरी करना आपकी विशेषता है। यही नहीं, सामान पंसद न आने पर अथवा कोई डिफेक्टीव पीस निकलने पर चैताली सिंह त्वरित सामान बदल देती है। ग्राहक चाहे तो रूपये भी तुरंत लौटा दिये जाते है। इसके लिए डिफेक्टीव वस्तु का एक फोटो सेन्ड करना होता है। आईये चेताली सिंह से उनके ऑनलाइन बिजनेस के बारे में जानते है-
सवाल- चैताली जी नमस्कार! ऑनलाइन शाॅपिंग बिजनेस के विषय में कुछ बताईते।
(जवाब) चैताली सिंह- जी नमस्कार! आनलाइन बिजनेस बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है। ग्रहणी या जाॅब करने वाली महिलाओं द्वारा किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात इसमें समय की पाबंदी बिल्कुल भी नहीं है।
सवाल- आप अपने बिजनेस का प्रचार कैसे करती है?
जवाब- मैं अपने ऑनलाइन बिजनेस का प्रचार-प्रसार व्हाइटसप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि अनेक माध्यम से करती हूं। ऑरली भी अपने परिचितों से चर्चा करती हूं। मैंने सबसे पहले अपने परिजनों को सामान विक्रय किया। धीरे-धीरे साख बढ़ने पर ऑनलाइन ऑर्डर में बढ़ोतरी होने से आय बढ़ने लगी।

सवाल- वस्तुओं की डिलेवरी कौन करता है?
जवाब- मैं ऑनलाइन ऑर्डर लेकर डीलर को दे देती हूं। सामान की डिलेवरी वही करते हैं। सामान सही ढंग से पहूंचा या नहीं इस बात का फोलोअप में डीलर और ग्राहक दोनों से लेती हूं।
सवाल- इसमें आपके परिवार का सहयोग किस तरह मिलता है?
जवाब- ऑनलाइन बिजनेस में परिवार का केवल यही सहयोग चाहिए होता है कि ग्रहणी यदि कुछ करना चाहती तो उन्हें सराहें, हौसलाअफजाई करते रहे। क्यूंकि इसमें पैसे नहीं लगते। यह फ्री है। कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करना है और न ही कोई सामान हमें घर में रखना है। मुझे अपने परिवार से भरपूर सहयोग मिलता है।
सवाल- पेयमेन्ट लेन-देन कैसे करतीं है?
जवाब- पेयमेन्ट कैश ऑन डिलेवरी होता है। कैशलेस पेयमेन्ट भी स्वीकार किया जाता है।
सवाल-कपड़ों एवं अन्य वस्तुओं की क्वाॅलिटी कैसी होती है?
जवाब- कपड़ो की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। हम ब्रांडेड चीजें भी सेल करते है।
सवाल- ग्राहकों को सामान पंसद न आये तब उसका पैसा आसानी से मिल जाता है?
जवाब- यदि कस्टमर को कोई सामान पसंद नहीं आया तो वह हमें बताएं। उसका एक फोटो भेजना होता है। तुरंत रिटर्न कर दिया जाता है। पैसे भी वापस कर दिए जाते हैं।
सवाल- घर खर्च में ऑनलाइन बिजनेस कैसे मदद करता है। बिजनेस से कितनी अर्निंग हो जाती है?
जवाब- घर खर्च में बहुत ही अच्छा सहयोग देता है क्योंकि इससे 2000 से 50000 तक रूपये कमाये जा सकते हैं। सामान डिलेवरी होने के बाद और पेयमेन्ट होने के 2-3 दिन बाद डीलर द्वारा हमारा मुनाफा एकाउंट में जमा करवा दिया जाता है।
सवाल- गृहणियों को क्या कहना चाहेंगी?
जवाब- घरेलू कामकाज के बाद गृहिणीयां अपने काम के साथ-साथ ऑनलाइन बिजनेस से घर खर्च के रुपये आसानी से निकाल सकती है। यह एक वैकल्पिक आय का अच्छा साधन है।
जैसा आपने जितेन्द्र शिवहरे को बताया।
श्रीमती चैताली सिंह, राजेन्द्र नगर इंदौर
प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे
177, इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर मध्यप्रदेश मोबाइल नम्बर
8770870151
[email protected]



