चर्चा में

DM ने MAU में अंत्योदय के 260 व पात्र गृहस्ती के 1107 राशनकार्ड लिंक्ड आधार कार्ड फर्जी/डुप्लीकेट पाए जाने पर किया निरस्त

■  जिला पूर्ति कार्यालय के दो लोगों को निलंबित कर कार्यवाही हेतु भी पत्रालेख प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन के विशेष जांच में जनपद में सम्बद्ध अंत्योदय के 260 राशनकार्ड (561 यूनिट), पात्र गृहस्ती के 1107 राशनकार्ड (4992 यूनिट) लिंक्ड आधार कार्ड फर्जी/डुप्लीकेट पाए जाने पर उन्हें निरस्त किया गया हैं। उक्त कार्डो की फीडिंग/सत्यापन जिन अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है उनको निलंबित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को दिया गया है। जब से उक्त राशन कार्ड जारी है तब से मात्रकृत वितरण की आख्या शीघ्र प्रस्तुत करने के आदेश भी ज़िलाधिकारी द्वारा ज़िला पूर्ति अधिकारी को दिए गए ताकि अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उक्त के अतिरिक्त नगर क्षेत्र में तैनात रामाश्रय प्रसाद, ARO एवं धीरज कुमार लिपिक के तत्काल स्थानांतरण एवं उनको निलम्बित कर कार्यवाही हेतु भी पत्रालेख प्रस्तुत करने के निर्देश भी जिला पूर्ति अधिकारी को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *