04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा आज दिनांक 23.03.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा ठैंचा के पास से मु0अ0सं0 76/21 धारा 354ख भादवि व 16/17 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त काशी साहनी पुत्र लालजी साहनी निवासी नसीरपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही साथ थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 75/21 धारा 34,323,504,506 भादवि में वांछित अभियुक्त हरिश्चंद पुत्र बालकरन, सुखदेव पुत्र स्व0 सधारी व हरेन्द्र यादव पुत्र सुखदेव निवासीगण सहाबुद्दीनपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

