अपना जिला

04 वारंटी अभियुक्त व एक वांक्षित गिरफ्तार

मऊ। जनपद के विभिन्न थानों से दिनांक 19.02.18 को थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा मो0 आदिल पुत्र मंजूर हसन निवासी डोमनपुरा, सहाबुद्दीन पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी सांई की तकिया थाना दक्षिणटोला मऊ, थाना घोसी पुलिस द्वारा कामिल पुत्र इकराम निवासी अहमदपुर असना थाना घोसी, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा रामदुलारे पुत्र अलगू निवासी टिपक्काबाद थाना मुहम्मदाबाद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। उधर थाना मुहम्मदाबाद में दिनांक 18.02.2018 सायंकाल उपनिरक्षक सतेन्द्र यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर लग्गूपुर से मु0अ0सं0 425/17 धारा 419,420,467,468,504, 506 भादवि में फरार वांछित अभियुक्त संजय बोध सत्य पुत्र लालचन्द निवासी लग्गूपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *