अपना जिला

04 केन्द्रों पर होगा कोविड-19 का टीकाकरण, प्रत्येक केंद्र पर 100 लाभार्थियों को लगाया जाएगा टीका

■ सुबह आठ बजे से टीकाकरण का कार्य शुरू हो जायेगा

मऊ। कोरोना वैक्सीन को लेकर अब कौतूहल और असमंजस की स्थिति पूरी तरह से खत्म हो गई है जनपद के सभी कोल्ड चैन सेंटरों पर कोरोना की अधिकृत व्यक्ति पहुंच चुकी है और आज से ही को-विन पोर्टल के माध्यम से उन सभी समाज के अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मोबाईल पर एसएमएस के द्वारा सूचना भेजे जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जिसमें प्रत्येक केंद्र में परसत्र 100 एसएमएस प्राप्त कार्यकर्ताओं को पहले दिन 4 सत्र स्थलों पर 400 लाभार्थियों को टीके से आच्छादित किया जायेगा, जिले में को-विन पोर्टल पर कुल 8198 कार्यकर्ता रजिस्टर्ड हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी कोल्ड चेन सेंटरों पर कोरोना का टीका सुरक्षित तरीके से पहुंच चुका है और टीकाकरण की तैयारियों का सिलसिला पूरी तरह से कंप्लीट है। अब पोर्टल के माध्यम से बिना सोचे समझे या बिना चिन्हित (रैंडम) तरीके से भेजे जाने वाले मोबाइल पर सूचना प्राप्त स्वास्थ्य विभाग के अग्रिम पंक्ति के डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, एएनएम,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीकाकरण कर आच्छादित किया जाएगा। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है सभी का नंबर आएगा इसमें कोई भी चिन्हित व्यक्ति नहीं होगा क्योंकि पोर्टल के माध्यम से भेजे जाने वाली व्यवस्था केंद्रीय स्तर पर देख रेख (हैंडल) की जा रही है। सत्र स्थल पर किसी भी प्रकार की भीड़ या बिना सूचना के पहुंचने की मनाही होगी। पूरी तरह से पुलिस के सुरक्षा के बीच इस अभियान को चलाया जाएगा। इसमें तीन चरण होंगे पहले चरण में पुलिस कर्मियों द्वारा व्यक्ति की मोबाइल पर प्राप्त एसएमएस के सूचना पहचान पत्र को रजिस्ट्रेशन से मिलान कर आगे भेजा जायेगा दूसरे क्रम पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति का क्षमता का विश्लेषण कर जरूरी जानकारी को ऑनलाइन फीड किया जायेगा, आगे अपनी बारी के लिये इंतजार कक्ष में बैठाया जाएगा, टीकाकरण के बाद सभी को तीस मिनट तक विशेषज्ञ डॉक्टर के विशेष निगरानी कक्ष में रखा जायेगा। यहां पर पुरुषों के लिए और महिलाओं दोनों की जांच की व्यवस्था अलग-अलग होगी। टीकाकरण के केंद्रीय स्तर से दिए गए नियमों का पालन सख़्ती से किया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं कोरोना मरीजों बाईपास सर्जरी, डेंगू,टाइफाइड, कैंसर ऐसे मरीजों छोटे बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। जिला पुरूष व जिला महिला अस्पताल, कोपागंज व घोषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सफाईकर्मी, चपरासी और वार्डबॉय के साथ सभी चिकित्सा अधिकारीयों व पैरा मेडिकल स्टाफ,एएनएम को टीकाकरण का लाभ दिया जायेगा ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि जिले में लगभग 10,000 कोविड-19 वैक्सीन सभी कोल्ड चेन सेंटरों पर रजिस्ट्रेशन के अनुसार प्रर्याप्त मात्रा में पहुंचा दी गई है। शासन के निर्देशों के बाद सभी स्वास्थ्य विभाग के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के टीकाकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसमें सबसे पहले डॉ सतीश चंद्र सिंह, डॉ पदम जैन एसएमओ, मुख्य रूप से इन लोगों को जिला महिला अस्पताल में टीका लगाकर लोगों के अंदर की कौतूहल और किसी भी प्रकार की नकारात्मक मानसिक विचार को दूर किया जायेगा।

कोल्ड चेन मैनेजर कामाख्या मौर्य ने बताया कि पहले दिन शासन स्तर से वैक्सीन प्राप्त हुई है जिसे बड़ी ही सफलता पूर्वक सभी सेंटरों पर पहुंचाने का कार्य हो चुका है। सभी आईएलआर के तापमान की निगरानी जिले से लेकर शासन स्तर तक ऑनलाइन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *