03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 15.08.20 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा अतरसवा से मु0अ0सं0 347/20 धारा 147,504,506 भादवि0 तथा 3(1)द एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त समीर राय उर्फ राजीव राय पुत्र सतीष राय निवासी अतरसवा तथा मु0अ0सं0 348/20 धारा 328,366 भादवि0 में वांछित अभियुक्त अली हुसैन पुत्र अतहर निवासी छोटपुर थाना दोहरीघाट, थाना मधुबन पुलिस द्वारा दुबारी मोड़ के पास से मु0अ0सं0 480/20 धारा 279,338,304ए भादवि0 में वांछित अभियुक्त जलालुद्दीन पुत्र नसीर अहमद निवासी देवकली थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

