चर्चा में

हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षा छोड़ने बाले छात्रों को वापस करनी होगी छात्रवृति

मऊ। वर्ष 2017-18 में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट के लगभग तीस हजार परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा छोड दी गयी है। इन परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों में अधिकतर छात्र ऐस भी होंगे, जिनके द्वारा छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु आन लाइन आवेदन किया गया होगा, जिनका डाटा शिक्षण संस्थानों से फारवर्ड हुआ होगा एवं जिला स्तरीय स्वीकृति समिति से अनुमोदनोपरान्त डिजिटल सिग्नेचर से लाक भी हो गया होगा। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नियमावली के प्रस्तर 15 ()(10) के अनुसार छात्र द्वारा यदि अध्ययनर वर्ष के दौरान वह अध्ययन जिसके लिये छात्रवृत्ति दी जानी है/दी गयी है, छोड दिया जाता है तो छात्र को छात्रवृत्ति नहीं प्रदान की जायेगी। वापस करनी होगी।
अतः जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याें को निर्देशित किया जाता है उक्त नियमावली के अनुसार हाई स्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षा छोडने वाले छात्रों की उनके द्वारा किये गये आन लाइन रजिस्ट्रेशन नम्बर व उनके बैंक खाते आदि का विवरण जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, मऊ के कार्यालय में तत्काल सूची उपलब्ध कराते हुए एक प्रति इस कार्यालय में भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *