स्वदेशी जागरण मंच मऊ की पिजड़ा इकाई द्वारा पिछले 24 दिनों से योग शिविर का आयोजन
मऊ । स्वदेशी जागरण मंच जनपद मऊ की पिजड़ा इकाई द्वारा पिछले 24 दिनों से योग शिविर का आयोजन प्राथमिक पाठशाला बगली पिजड़ा दो पर किया जा रहा है। इस आयोजन में गांव के छोटे बच्चों से लेकर के बुजुर्ग और महिलाएं तक उत्साह से भाग ले रही हैं। ज्ञात है कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है, जिसकी तैयारी के संदर्भ में 1 मई से 1 माह का योग प्रशिक्षण शिविर स्वदेशी जागरण मंच पिछले कई वर्षों से अपने जनपद में लगातार करता रहा है।
इसी कड़ी में पिजड़ा ग्राम में पिछले 24 दिनों में योग प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कई योग प्रशिक्षक बच्चों को योग में निपुण किया गया है। योग प्रशिक्षण शिविर भारत सरकार के सामान्य प्रोटोकोल के द्वारा चलाया जाता है। इस शिविर में मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में सचिन, जतिन, प्रियांशु, सत्यम, नंदिनी, अमन, शिवानी, पीयूष, विपुल, सुमित, शिवांगी, सुप्रिया, दीपांजलि, गीतांजलि, शिवम और तनु जैसे बच्चों ने योग में खुद की निपुणता को साबित किया है। ये बच्चे प्रत्येक दिन सभी योग प्रशिक्षुओं को योग का अभ्यास कराते हैं। समान्य योग प्रोटोकॉल में आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। प्रारंभ में में शरीर के शिथिलीकरण की क्रिया कराने के पश्चात आसन के विभिन्न बारिकियों का ज्ञान एवं ध्यान कराया जाता है। कुल तीन तरह के आसन होते हैं पहले वे आसन जो बैठकर के किए जाते हैं दूसरे आसन जो लेट करके जाते हैं और तीसरे आसन जो खड़े होकर किए जाते हैं। इस तरह से बच्चों के बीच भद्रासन, दंडासन,वक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, पश्चिमोत्तान, वृक्षासन, ताड़ासन, उत्तानपाद आदि आसनों का बरीकी से ध्यान एवं अभ्यास कराया जाता है। 24 वें दिन योग शिविर में स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ0 शर्वेश पांडे तथा स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक पंकज तिवारी शिविर में प्रातः काल उपस्थित रहे। संगठन के अधिकारियों के निर्देशन में आज योग प्रशिक्षुओं को आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही आसन एवं प्राणायाम से होने वाले लाभ को भी बताया गया तथा आसनों को करने से पूर्व बरती जाने वाली सावधानी को भी नोट कराया गया।

