सदर विधान सभा का आधा हिस्सा पालिका क्षेत्र में आता है इसलिये 2022 का चुनाव जीतने के लिये नगर ईकाई को मजबूत करना पड़ेगा : यादव
मऊ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने मऊ नगर समाजवादी पार्टी के इकाई को अनुमदन करने के उपरान्त माला पहना कर समस्त सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुये नगर अध्यक्ष जहीर सेराज ने आशवस्तत किया कि नगर में कमेटी बना दी गयी है और संगठन की मजबूती के लिये वार्ड और बूथवार कमेटियों के गठन का कार्य आरम्भ कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने नगर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मऊ विधान सभा का आधा हिस्सा मऊ नगर पालिका क्षेत्र में आता है इसलिये 2022 के चुनाव को जीतने के लिये मऊ नगर ईकाई को मजबूत करना पड़ेगा। नयी कमेटी में जहीर सेराज नगर अध्यक्ष, शम्भू सोनकर उपाध्यक्ष, इरफान दानिश महा सचिव, कुर्रतुलएैन सचिव, शिवानन्द यादव सचिव, मो0 जाहिद सचिव, फैयाज अहमद पूर्व सभासद सचिव, अब्दुल अलीम सौदागर सचिव, मोहम्मद इस्माईल सभासद कोषाध्यक्ष, मोहम्मद हंजला फरीद को मिडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में कुल 21 लोगों की कार्यकारणी में मास्टर शमीम सभासद, एजाज अहमद, एकबाल अहमद पूर्व सभासद, सईद अहमद, सदन यादव, जावेद अहमद पूर्व सभासद, मो0 असलम कोठा, दीपू सिंह, मो0 इब्राहिम, शकील अहमद, अब्दुल वदूद को सदस्य नामित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल भी उपस्थित रहे।

