अपना जिलाखास-मेहमान

संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा : जयशंकर गुप्त

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जनपद के प्रमुख समाजवादियों की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रेस कौंसिल आफ इंडिया के सदस्य जयशंकर गुप्त ने समाजवाद की विचारधारा से सभी को ओत प्रोत कर दिया। सभी ने उनके विचारों को लोहिया के मार्ग पर चलने वाला प्रखर समाजवादी विचारक बताया।

वर्तमान राजनीति में समाजवाद की आवश्यकता विषय पर अपने संबोधन में कहाकि संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा। आज देश की बागडोर ऐसे झूठे व्यक्ति के हाथों में है जो संसद के बाहर और संसद के भीतर भी झूठ बोलते हैं और विपक्ष शून्य की मुद्रा में सुन रहा है। कहाकि इससे बड़ा देश का दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि जिसको इतिहास और अतीत की जानकारी नही वह विश्व पटल पर झूठा आंकड़ा रखकर अपनी पीठ थपथपा रहा है। देश गरीबी से जूझ रहा है, बेरोजगार रोजगार मांग रहे हैं और प्रधानमंती झूठा सपने दिखा रहे हैं। मैं बधाई देना चाहता हूं अखिलेश यादव को जिन्होंने समाजवाद को जिंदा रखने और समाजवादी विचारधाराओं से लैश ब्यक्ति को पहचानने में देर नहीं करते। मैं साथ साथ नसीहत भी देता हूं कि समाजवादी विचारधाराओं से लैश करें तभी समाजवाद जिंदा रहेगा। कोई सगा बनकर समाजवाद की दिशा को न बदल पाए, समाजवाद हंसता खेलता देश को तरक्की पर ले जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने भविष्य में समाजवादी चिंतन शिविर लगवाने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर कुद्दुस अंसारी, अल्ताफ अंसारी, योगेश तिवारी, नन्हकू राजभर, रामधनी यादव, रामहरि चौहान, रामधनी चौहान, संजय पाण्डेय, वीरेंद्र चौहान, अनिल मास्टर, विनीत कुशवाहा, अनिल यादव, डॉ ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, संजय चौधरी, दिलीप पांडेय, अरविंद यादव, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *