शोक संदेश

शिक्षक ब्रजभूषण राय को मातृ शोक, रंजीत राय के दादी सास के निधन से पत्रकारों में शोक

मऊ। जनपद के रानीपुर विकास खण्ड क्षेत्र के जमालपुर निवासी शिक्षक ब्रजभूषण राय की लगभग 95 वर्षीय माता श्रीमती धनावती देवी पत्नी स्व.बब्बन राय का बीते रविवार को उनके गांव स्थित आवास पर निधन हो गया। लम्बी उम्र के चलते इधर बीच कुछ दिनों से वे अस्वस्थ्य चल रही थी जिनका इलाज नगर के प्रकाश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर में चला जहां से स्थिति में सुधार होने के पश्चात् उन्हें गांव स्थित घर ले जाया गया था। श्रीमती धनावती देवी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं जिसमें पौत्रगण एन.एच. के इंजीनियर धर्मेंद्र राय, सिविल इंजीनियर दीपक राय, ठेकेदार शुभम राय आदि हैं। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गाजीपुर स्थित शमशान घाट पर ले जाया गया जहां उनके इकलौते पुत्र शिक्षक ब्रजभूषण राय ने मुखाग्नि दी। उनके शव यात्रा में भारी संख्या में गांववालों के साथ क्षेत्र के अन्य लोग भी शामिल रहे।
उधर श्रीमती धनावती देवी के निधन की खबर लगते ही शांक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा जो क्रम देर रात तक चला। सुबह होते ही उनके शव यात्रा से पूर्व भी लोग जमालपुर स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
श्रीमती धनावती देवी के पौत्री रेणू राय के पति जन गण की आवाज चैनल के चीफ एडीटर व राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक तरुणमित्र के पत्रकार रंजीत राय काफी मर्माहत दिखे। उन्होंने दुःख संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि श्रीमती धनावती देवी एक कुशल परिवार संरक्षक ही नहीं बल्कि समाज को एकजुटता में बांधे रखने को लेकर आखिरी समय तक प्रयास में लगी रहीं। उधर निधन की खबर मिलने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय ने अपने तरफ से बेहद भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करते हुये उनकी आत्मा शांन्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। मान्यता प्राप्त पत्रकार व उपजा के जिलाध्यक्ष संजय राय ने कहा कि श्रीमती धनावती देवी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, सम्पादक प्रवीण राय, पत्रकार नवीन राय, प्रधानाध्यापक प्रदीप नारायण राय, प्रकाश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के डायरेक्टर डा.मनीष राय, मां विंध्यवासिनी कंस्ट्रक्शन लखनऊ के डायरेक्टर मनीष राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय, प्रशान्त राय, प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता अजीत राय, अधिवक्ता विश्वजीत उपाध्याय, डानवास्को के प्रबन्धक देवेन्द्रबहादुर राय, मुन्नी देवी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज के प्रबन्धक सत्यमित्र सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *