शारदा नारायण हास्पीटल में स्व. बचानी कुँवर सिंह की पुण्यतिथि पर मनाई गयी
मऊ । शारदा नारायन हास्पिटल में स्व. बचानी कुँवर का पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुजीत सिंह ने चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही साथ उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पुण्यतिथि के अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल में नि:शुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 25 मरीजो का नि:शुल्क शुगर व ब्लड प्रेशर की जॉच किया गया। साथ ही साथ गरीब मरीजो को नि:शुल्क दवा भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डा0 संजय सिंह ने कहा कि श्रीमती शारदा सिंह की माता स्व. बचानी कुँवर के बताये हुए प्रेरणादायक आदर्शों पर एसडीएम (गोरखपुर) अरूण सिंह, एडवोकेट सुनील सिंह, डॉ. सुजीत सिंह चल रहे है। कहा कि हम सभी अपने-अपने सामाजिक क्षेत्र में लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर हैं। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. एकिका सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. गौतम कुमार, शिव कुमार सिंह, शिवांश, रूद्रांश, सृष्टि, सुकृति, क्रिशानु आदि उपस्थित रहे।

