शोक संदेश

व्यापारी नेता हाजी जावेद तरफदार के पिता मुमताज़ अहमद तरफदार का निधन

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर मऊ के अध्यक्ष हाजी जावेद तरफदार के पिता मुमताज़ अहमद तरफदार का 83 वर्ष की आयु में आज सोमवार की रात्रि 8:30 बजे स्वर्गवास हो गया।वे पिछले काफी दिनों से किडनी आदि की समस्याओं से पीड़ित होने के कारण अस्वस्थ थे। सोमवार को नगर के सिटी हॉस्पिटल में उन्होंने अपने जीवन का अंतिम सांस लिया। उक्त जानकारी देते हुए मण्डल के जिला अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता ने बताया कि स्वर्गीय तरफदार काफी मिलनसार तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने वाले व्यक्ति थे ।उन्होंने अपने जीवन में अपने पूरे परिवार को गंगा जमुनी तहजीब के साथ सरोबार रखा ।उनके निधन से व्यापारी समाज और उसके साथ साथ साथ बुनकर समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। ज्ञातव्य हो कि उनके जनाजे की नमाज मंगलवार की सुबह 10:00 बजे प्रेमा राय स्थित मासूम तकिया के मैदान में में में अदा की जाएगी तथा बुलाकी पुरा स्थित स्थित कब्रिस्तान में उनको मिट्टी दी जाएगी । वे अपने पीछे पीछे आठ भाइयों और चार बहनों समेत दर्जनों पोते और पोतीयो से भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गए है। समूचा व्यापार मण्डल उनके दुःख की बेला में दुखी है । ईश्वर उनके आत्मा को अपने पास स्थान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *