अपना जिला

विश्व मलेरिया दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन

मऊ। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में बिजौरा गाँव के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 85 महिला-पुरुष एवं बच्चो को निःशुल्क परामर्श दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुए शारदा नारायन हॉस्पिटल के वरिष्ट चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने कहा की मलेरिया दिवस मनाने का उद्देश्य इस गंभीर बीमारी के बारे में लोगों को जागरुक करना है ताकि इसके दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया जा सके। इस साल मलेरिया दिवस के लिए थीम रेडी टू बीट मलेरिया यानि मलेरिया को हराने के लिए तैयार रखा गया है।मलेरिया तेज बुखार वाली बीमारी है। यह संक्रमित मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर साफ पानी में अंडे देती है। इस रोग को फैलाने वाले परजीवी को प्लाज्मोडियम कहते है।डा0 सिंह ने मलेरिया के लक्षण के बारे में बताया की ठंड के साथ बुखार आना, उल्टी होना, शरीर में ऐंठन एवं दर्द, चक्कर आना तथा थोड़ी देर में पसीने के साथ बुखार आना इत्यादि मलेरिया के लक्षण हैं। मलेरिया के लक्षणों का अनुभव होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें तथा रक्त जांच कराएं। आगे बचाव के बारे में बताया की सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने आसपास जलजमाव ना होने दें, शाम के समय पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें। मलेरिया से आक्रांत गांवों में बचाव हेतु डीडीटी का छिड़काव किया जाता है। इसे अपने घरों के अंदर जरूर कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *