अपना जिला

लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में गंगा उत्सव-2020 का आयोजन

■ जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान, समूह नृत्य एवं समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन

मऊ । प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित गंगा उत्सव-2020 का समापन जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान, समूह नृत्य एवं समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जज के रूप में विनीता पांडे चाइल्ड मजिस्ट्रेट उपस्थित रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सोनीधापा बालिका विद्यालय को मिला तथा तृतीय स्थान पर सनबीम स्कूल मऊ रहा। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंद्रा पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संत फ्रांसिस स्कूल इंदारा तथा तृतीय स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल निजामुद्दीनपुरा ब्रांच ने प्राप्त किया। समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल निजामुद्दीनपुरा ब्रांच ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल तथा तृतीय स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया ब्रांच ने प्राप्त किया। लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक मुरलीधर ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय रतनपुरा एवं सोनीधाप इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक सांस्कृतिक ड्रेस की पूरी किट उपहार में दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बड़राव के दो बच्चे संगम चौरसिया एवं शिवम प्रजापति को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल घोसी में नि:शुल्क कराने की घोषणा की। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने आयोजन के लिए लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य एवं उनके सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला समन्यवक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कस्तूरबा गांधी के समन्यवक अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *