अपना जिला

लायन्स क्लब ने पीसीएस के उत्तीर्ण मेधावियों को किया सम्मानित

मऊ । शारदा नारायन हास्पिटल के सभागार में लायन्स क्लब मऊ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लायन्स क्लब मऊ द्वारा जनपद के पी0सी0एस0 में उर्तीण हुए विधार्थी को सम्मानीत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत लायन्स क्लब के अध्य़क्ष डा0 संजय सिंह, सचिव अजीत सिंह एडवोकेट, सुनील सिंह, बाल मुकुन्द, डॉ. रामगोपाल गुप्ता आदि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। पुरूषार्थ सिंह द्वारा सरस्वती वन्दना व सौर्या द्वारा स्वागतम नृत्य प्रस्तुत किया। शारदा नारायन हास्पिटल के संरक्षक जगत नारायन सिंह द्वारा जनपद का नाम रोशन व हमे गौरवान्वीत करने वाले पीसीएस उर्तीण छात्र अभिषेक सिंह व पीसीएस उर्तीण डिप्टी जेलर बने विशाल गुप्ता का तिलक किया गया। उन्हे क्रमश: डा0 संजय सिंह,डा0 सुजित सिंह,डा0 एकिका सिंह,डा0 मधुलिका सिंह,डा0 राहुल कुमार,डा0 रूपेश के0 सिंह,श्रीमती सरोज सिंह द्वारा माल्याअर्पण, अगंवस्त्र व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर व लायन्स क्लब के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि आप लोगो ने इस जनपद का नाम रोशन किया है तथा जनपदवासीयो को गौरवान्वित किया है और मुझे पुरा विश्वास है कि आप सभी पुरे ईमानदारी से अपने काम को करेगें।

कार्यक्रम का संचालन शारदा नारायन हास्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पिेश्यिलिस्ट लायन डा0 सुजीत सिंह ने किया। पी0सी0एस0 में उर्तीण हुए जय गोविन्द व दिव्यांसी के अनुपस्थिति में उनके अभिवाहक को डा0 सिंह द्वारा प्रशस्ती पत्र दे कर उन्हे सम्मानित किया गया इसी अवसर पर जनपद के अमित गुप्ता जिन्हे उनके फोटोग्राफी के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया उन्हे भी डा0 संजय सिंह ने माल्यार्पण व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा0 एकिका सिंह ने सभी उर्तीण हुए विधार्थी के माता पिता को बधाई दिया। कहा कि इन सभी के सफलता के पीछे इनके माता पिता के मार्गदर्शन व आर्शीवाद है। अन्त में सभी पीसीएस में उर्तीण हुए विधार्थी के उपस्थित अभिभावको का माल्याअर्पण कर उन्हे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवकुमार सिंह,मनीष शर्मा,आलोक सिंह, अजय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *