रास्ता भटकी वृद्ध महिला को पीआरवी कर्मियों ने सकुशल पहुँचाया घर
मऊ। थाना दोहरीघाट में दिनांक 23.07.2018 की रात्रि में पीआरवी 3942(दो पहिया) आरक्षी अर्जुन यादव, होमगार्ड सूर्यनाथ अपने रूटचार्ट पर भ्रमण कर रहे थे तभी सदर चौक पर पीआरवी कर्मियों की नजर एक वृद्धा (गिरिजा देवी पत्नी केशव निवासी बड़की बारी थाना दोहरीघाट जनपद-मऊ) पर पड़ी जो भटक रही थी । इसपर पीआरवी कर्मियों द्वारा उनसे पूछताछ करने पर उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होना ज्ञात हुआ। ग्राम प्रधान से सम्पर्क करके उनके घरवालों को सूचित करने हेतु बताया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना स्थानीय को सुपुर्द किया।

