अपना जिला

राधा-कृष्ण, गणेश, शंकर हनुमान बने देवी-देवताओं की सुन्दर झांकियों के बीच निकली प्रभु श्याम खाटू की शोभायात्रा

मऊ। विभिन्न रुप में राधा-कृष्ण, गणेश, शंकर हनुमान बने देवी-देवताओं की सुन्दर झांकियों के साथ बुधवार को नगर में परिक्रमा करते हुए, गीत-संगीत पर थिरकते हुए प्रभु श्याम खाटू की शोभायात्रा महिला, पुरुष व बच्चों ने निकाली। शोभायात्रा नगर के ढेकुलिया घाट, बालनिकेतन, सहादतपुरा होते हुए मुंशीपुरा तिराहे तक भारी उत्साह के साथ पंहुची। शोभायात्रा में सबसे ज्यादा आकर्षक खाटू श्याम व भगवान का रुप धारण किए बच्चों की झांकी रही।
मंगलवार की देर रात को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का निशान उत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आज मनाया गया। मनाने के बाद बुधवार को झांकी निकाली गयी। जिसमें महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे। प्रमुख रुप से विजय केडिया, विजय तुल्स्यान, नितिन खंडेलवाल, अभिषेक अग्रवाल , मनु बासोटिया, श्रुति, मुनमुन अग्रवाल, घनश्याम, कल्याण, संजय, मोदी विकास , श्रवण, जगदीश पवन ,शंकर अग्रवाल, पवन अग्रवाल,पुल्लु ,कृष्ण, ऋषभ अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *