रतनपुरा के तत्कालीन चौकी प्रभारी सदानंद यादव महकमे से सेवानिवृत्त
रतनपुरा /मऊ।रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी के तत्कालीन चौकी प्रभारी सदानंद यादव उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं ।
उल्लेखनीय है कि सदानंद यादव को रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी पर वर्ष 2006 में इन्हें तैनाती मिली थी, और चौकी प्रभारी के रूप में इनका कार्यकाल काफी शानदार रहा। चौकी प्रभारी के रूप में काफी सख्त तेवर वाले उपनिरीक्षक माने जाते थे, और अपनी न्याय प्रियता का परिचय देते थे। किसी आपराधिक मामले में यह किसी दबाव में नहीं आते थे ,और यथा तथ्य रिपोर्टिंग करते थे। यही वजह थी कि वे उच्च अधिकारियों की नजर में काफी सख्त, ईमानदार और न्याय प्रिय उप निरीक्षक के रूप में जाने जाते थे। वे 23 अप्रैल को किसी इंक्वायरी में बलिया गए थे। वापसी में उन्होंने आज हिंदी दैनिक के तहसील संवाददाता फतेह बहादुर गुप्त से उनके प्रतिष्ठान पर मुलाकात किया, और उनसे 1 घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होती रही। इस दौरान पूर्वी संसार के उप संपादक सुशील कुमार पांडेय भी मौजूद थे। सदानंद यादव आजमगढ़ में मकान बनवा कर वहीं पर रिहायश कर रहे हैं। उनकी पुत्री आईएएस की परीक्षा में एक अंक से पिछड़ गई। फिर भी वह दुगने उत्साह से इसकी तैयारी में लगी हुई है।

