खेल-खिलाड़ी

मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मनीष प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय व द्वारिका तृतीय रहे

रतनपुरा/मऊ। अमर शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति जनपद मऊ के तत्वावधान में मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन रतनपुरा विकासखंड मुख्यालय पर किया गया। यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष अमर शहीद मंगल पांडे के जन्मदिन पर आयोजित किया जाता है। इसके आयोजक नंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता पुलिस सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गया। यह प्रतियोगिता हलधरपुर थाना से प्रारंभ होकर के तरवाडीह बिलौझा चौक होते हुए 13 किलोमीटर की दूरी तय करके रतनपुरा विकासखंड मुख्यालय पहुंचती है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अशोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
जबकि उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने फीता काटकर किया। मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मनीष कुमार राजभर चंद्रभानपुर मऊ प्रथम स्थान, धर्मेंद्र पाल हलधरपुर को द्वितीय स्थान तथा द्वारिका कुमार मर्यादपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मनीष कुमार राजभर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्विजेंद्र मिश्र ने 1500 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। जबकि द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले धर्मेंद्र पाल को भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने 1200 का पुरस्कार प्रदान किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले द्वारिका कुमार को बीडीसी सदस्य सतीश कुमार ने 1000 का पुरस्कार प्रदान किया। जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा, थानाध्यक्ष हलधरपुर तथा चौकी प्रभारी रतनपुरा पूरी तरह से लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *