ममता चंद्रा द्वारा सपा पर लिखे नारे को अखिलेश ने सराहा, पुस्तक छापने की दी अनुमति
मऊ। समाजवादी पार्टी की नेत्री व जिला पंचायत की पूर्व सदस्य
ममता चंद्रा द्वारा लिखित 551 नारे जो समाजवादी पार्टी के लिए विशेष कर लिखा गया है, इसकी एक प्रति मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ममता चंद्रा व उनके पति डा. रमेश चन्द्रा द्वारा भेंट की गयी। पार्टी के प्रति समर्पण व नारों को पढ़ने के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस पुस्तक के रुप में प्रकाशन की अनुमति ममता चंद्रा को देते हुए इस नारे को पूरे हिंदुस्तान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी।
सपा के लिए ममता चन्द्रा द्वारा लिखे गये 551 नारों की ऋंखला शीघ्र ही पुस्तक के रुप में देश के कोने-कोने तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच पंहुच जाएगी। जिस में पहली प्रति में 10,000 पुस्तक छापने की अनुमति मिली है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी पार्टी के पास 551 नारे की पुस्तक उसके एक कार्यकर्ता द्वारा लिखी गयी हो। ऐसे नारे समाजवादी पार्टी के लिए काफी लाभकारी एवं हितकर होगा तथा साथ ही साथ यह ऐतिहासिक कार्य ममता चंद्रा के द्वारा किया जा रहा है। जिसे ममता चन्द्रा ने खुद नये नये नारे बनायी है।
ममता चंद्रा ने बताया कि यह भी गर्व की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लिखी गई एक भोजपुरी पुस्तक धरती पूत क सपूत को भी प्रकाशन की अनुमति राष्ट्रीय अध्यक्ष के तरफ से दे दी गई है।उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हैं। कहा कि 551 नारे लिखकर वह बहुत खुश हैं, सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि उनके प्रयास को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सराहा।
समाजवादी पार्टी पर 551 नारों की पुस्तक मऊ की सपा नेत्री ममता चंद्रा द्वारा लिखे जाने की खबर जब प्रदेश सहित देश के समाजवादी खेमे में पहुंची तो चर्चाएं खास हो गई। अब देखना है कि ममता चंद्रा के इस पुस्तक से समाजवादी पार्टी को कितना बल मिलता और पार्टी कितना मजबूत होती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि 551 नारों मैं बहुत से नारों की गूंज अब अखिलेश व समाजवादी पार्टी की सभा में सुनने को मिलेगी। जिसमें यह ममता चंद्रा व मऊ के लिए गौरव की बात है।

