पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार
मऊ। मुख्य संरक्षा अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर एन.के. अंबिकेश एवं एडीआरएम वाराणसी पी.सी. जायसवाल ने बुधवार को मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। जहां पर पूर्व में मऊ शाहगंज खंड पर चल रही टोकन प्रणाली को समाप्त कर लगने वाली कलर लाइटिंग सिग्नल के बाबत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। मोहम्मदाबाद में बन रहे तीसरी रनिंग लाइन को यथा शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने संरक्षा से संबंधित उपायों के बारे में स्टेशन अधीक्षक समेत अधिकारियों को बताया। मोहम्मदाबाद के पूर्वी एवं पश्चिमी रेलवे फाटक के पास सड़क के निर्माण को भी अधिकारियों ने देखा।
प्लेटफार्म नंबर एक पर निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी देख अधिकारी भड़क उठे। उन अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
तत्पश्चात अधिकारी द्वै मोटर ट्राली से खुरहट स्टेशन का निरीक्षण करने निकल गए।
निरीक्षण के दौरान टीआई आजमगढ़ अरुण यादव, पी डब्लू आई अनिल कुमार, स्टेशन अधीक्षक राजीव रंजन विद्यार्थी, संतोष कुमार, मनोज कुमार समेत इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी आदि रहें।
