अपना जिला

मऊ में भोजपुरी फिल्म “माया” का भव्य मुहूर्त सम्पन्न

मऊ। नगर में भोजपुरी फिल्म ” माया” का भव्य मुहूर्त नगर के राम जानकी मंदिर के परिसर में विधिवत पूजा अर्चन व शुभ नारियल फोड़ कर किया गया । बताते चलें कि मऊ में करीब दो महीने से लगातार राम जे पटेल के निर्देशन में फिल्म अजनबी, काला साम्राज्य की शूटिंग सम्पन्न हो चुकी है ।इसी क्रम में आज अपनी नई फिल्म “माया” लेकर आ रहे है ।इस फिल्म की सूटिंग बहुत जलद मऊ में शुरू होगी । इस फिल्म के स्टार गायक से नायक बने लाडो मद्धेशिया है और साथ ही इंडस्ट्रीज के मशहूर आर्टिस्ट धर्मेंद्र सिंह,उमेश सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,जेके चौहान,घनश्याम गोंड, राजेश संगवानी, नीलू यादव, पिण्टू यादव, मनीष विश्वकर्मा, राधेश्याम वर्मा, अखिलेश, पंकज, राजीव भारद्वाज, ज्ञान सिंह ,चंदन आर्ट आदि है । बाकी मऊ के बहुत से नए कलाकारों को भी अवसर मिल रहा है। फिल्म के निर्देशक राम जे पटेल,
लेखक धर्मेंद्र सिंह, निर्माता रीगल फिल्म एंड म्यूजिक प्रोडकशन के संजय भूषण पटियाला, स्टील फोटोग्राफी अतुल चौहान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *