अपना जिला

मऊ में अवैध तमंचा व कारतूस, चाकू के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना घोसी पुलिस द्वारा आज 11.06.21 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर असना नहर पुलिया के पास से विशाल पटेल पुत्र कमलेश निवासी रौनापार थाना रौनापर आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर व सतेन्द्र यादव पुत्र हरेन्द्र निवासी लाटघाट थाना रौनापार आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 386/21 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 व 387/21 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *