शोक संदेश

मऊ में अधिशासी अधिकारी रहे आशीष ओझा का निधन

वाराणसी। मऊ नगरपालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी रहे आशीष ओझा का शुक्रवार को भदोही में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताते चले की वर्तमान में बनारस नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त व भोजन करने नगर पालिका परिषद के पूर्व अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा भदोही जिले के वहीदा मोड़ के पास सेल्फी ले रहे थे तभी वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही एक टूरिस्ट बस ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। उनकी उनकी पत्नी व साले गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को हंडिया में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां आशीष ओझा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष ओझा प्रयाग राज में ताराचंद छात्रावास में रहते थे। उनके निधन का समाचार सुनते है, परिजनों, शुभचिंतकों व पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पालिका अध्यक्ष शोक में डूब गये।


भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख की घडी में साहस दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *