मऊ पुलिस के साइबर सेल ने पीड़ितों के फ्राड हुये 62 हजार रूपये वापस कराया
मऊ. पुलिस अधीक्षक मऊ के समक्ष प्रस्तुत होकर साइबर पीड़िता द्वारा आनलाईन फ्राड के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे साइबर अपराध पर नियंत्रण के क्रम में साइबर सेल मऊ द्वारा जाँच की गई। 01 आवेदक शोएब आलम थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ जो वाराणसी अपने घर पर दिनांक 18.05.2021 को दुकाने बन्द होने के कारण बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए केक आनआईन आर्डर किया गया तो डिलिवरी करने के बहाने फर्जी फोन काल से बताया गया कि डिलिवरी आपके घर जाने वाला है एक एप मोबाईल में इस्टाल कर ले जिससे डिलिवरी जल्द हो जाएगी। एप इंस्टल करते ही आवेदक के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 60000 रूपये धोखाधड़ी कर लिया गया। जिस पर त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुये पीड़ित के बचत खाते में 43000-रूपये वापस कराया गया। 02 थाना कोपागंज में पंजीकृत मुकदम में वादी दिन कुमार पुत्र राम तीरथ निवासी दौलतपुर जनपद अम्बेडकर के एचडीएफसी बचत खाते से बिना जानकारी के 19000 रूपये धोखाधड़ी कर लिया गया। जिस पर त्वरित उपभोक्ता की गलती नही तो बैंक देगा क्षतिपूर्ति विधिक कार्यवाही करते हुये वादी के बचत खाते में 19000-रूपये वापस कराया गया। शेष अन्य कार्यवाही प्रचलित है। आवेदको द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद दिया गया। बरामदकर्ता टीम में निरीक्षक समर बहादुर सिंह (प्रभारी साइबर सेल) आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया
,महिला आरक्षी वंदना पाण्डेय शामिल रहें।

*

