मऊ के आनन्द ओमर बने व्यापार मंडल आईटी सेल के प्रदेश महामंत्री
कानपुर। प्रदेश आईटी सेल की प्रथम अहम बैठक का आयोजन रविवार को कानपुर में किया गया इसमें प्रमुख तौर पर प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे उपस्थित रहे और अपने अमूल्य विचार रखें।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा संक्षेप में IT सेल के गठन और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में वहां उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी।
इसमें IT सेल के नवनियुक्त पदों पर प्रदेश अध्यक्ष IT सेल पर दीपक अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर, प्रदेश महामंत्री आई टी सेल पर राजीव मदान, कोषाध्यक्ष संजीव पांडेय को मनोनीत किया गया इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आई टी मंच दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।
सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों को जोड़ना एवं उनकी व्यापारिक समस्याओं का निवारण…
पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल से संबंधित समस्त कार्यक्रम एवं घटनाओं के संदर्भ में एक न्यूज़ पोर्टल की स्थापना जिससे कि पूरे प्रदेश के व्यापारी आपस में एक दूसरे से कनेक्ट रहें एवं समस्त जानकारी उन्हें समय अनुसार प्राप्त होती रहे।
व्यापारिक समस्याओं के निवारण हेतु प्रदेशव्यापी एक नंबर विश्वास का की स्थापना जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी कभी भी फोन कर अपनी समस्याओं को बता सके एवं प्रदेश स्तरीय टीम संबंधित जिले के पदाधिकारियों के साथ मिलकर उस समस्या का निवारण कर सकें।
सोशल मीडिया एवं न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी आदेशों की छायाप्रति एवं नियम और बदलाव से व्यापारियों को त्वरित अवगत कराना।
जिन जिलों में IT मंच की स्थापना नहीं है उन जिलों में IT मंच की स्थापना करना पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बनाना एवं पूरे प्रदेश में IT मंच को जिला एवं महानगर के सहयोग से स्थापित करते हुए उन्हें विभिन् जिम्मेदारियों का निर्वाह करने हेतु प्रोत्साहित करना।
प्रदेश महामंत्री आई टी मंच राजीव मदान और आनंद उमर द्वारा वेबसाइट लांच से जुड़े एवं IT सेल के पूरे प्रदेश में विस्तारीकरण के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव मंच के माध्यम से रखे।
कार्यक्रम का पूर्ण आयोजन कानपुर उद्योग व्यपार मंडल IT मंच द्वारा किया गया आई टी मंच से राजीव अग्रवाल, महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव तिवारी द्वारा भी अपने विचार रखे गए।
इस बैठक में विभिन्न जिलों से उपस्थित IT सेल के पदाधिकारी मौजूद रहे वह पदाधिकारियों के समक्ष अपने सुझाव रखे व पूर्ण निष्ठा एवम लगन से एकजुट होकर संगठन के प्रति कार्य करने का संकल्प भी लिया।

