भारतीय पत्रकार संघ की मासिक बैठक संपन्न
मऊ। भारतीय पत्रकार संघ की पूर्व निर्धारित बैठक आज 15 सितम्बर को तमसा नदी के किनारे गाय घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में कुशल पूर्वक सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह जी ने किया। श्री सिंह ने अपने अध्यक्षीय अभिभाषण में पत्रकारों पर सरकार द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की घोर निंदा कि। साथ ही संघ में उन पदाधिकारियों को जो कि निष्क्रिय है, उनको निशिहत दिया कि वो अपने अन्दर जागरूकता लाए। संगठन मंत्री आदर्श पांडेय ने कहा कि पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारो के खिलाफ ज्यादती बरदास्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में संयोजक राज कुमार शर्मा ने संघ को मजबूत करने के लिए हर संभव मदद करने का वादा किया। अशोक सिहं ने कहा कि हमारा संघ पत्रकारों के किसी भी समस्या के निदान में सक्षम है। संतोष सिंह ने पत्रकारों को जागरूक और एक जुट होने का आवाहन किया। विपिन दूबे ने एक शेर के माध्यम से सभी लोगों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया। अरुण कुमार सिंह भीमा जी पत्रकारों को निर्भीक, निडर, और साफ सुथरी पत्रकारिता का गुर बताया। महेश दूबे ने कहा कि हमे कलम से हमेसा सच्चाई ही लिखनी चहिये। कलम का सम्मान बचेगा तो ही आप लोगो का सम्मान बढेगा। संघ उन लोगो को कत्तई बरदास्त नहीं करेगा। जिसकी वजह से संघ की छवि धूमिल होगी। इसी तरह पत्रकार वक्ताओं के बकतब्य से होते हुए बैठक का समापन हुआ। और अंत में मासिक बैठक की अगली तारीख 13अक्टूबर निर्धारित किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी से लेकर तहसील स्तर तक के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

