Uncategorized

भाजपा विधायक सहित दो गनर की कार दुर्घटना में मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के युवा विधायक लोकेंद्र चौहान व उनके दो गनर की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। विधायक लोकेंद्र चौहान की फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक में जा घुसी जिससे घटना स्थल पर ही विधायक सहित उनके दोनों गनर की दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना बुधवार की प्रातः लगभग 5:30 बजे जनपद सीतापुर के थाना कमलापुर के ककैयापार में हुयी। वे लखनऊ जा रहे थे। गनर का नाम दीपक कुमार व बृजेश मिश्र है। जिलाधिकारी डॉ. सारिका मोहन व पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी जिला अस्पताल पहुंच गये हैं। सभी के शव अस्पताल में हैं। घटना की सूचना सुन लोगों का अस्पताल में पंहुचने का सिलसिला जारी है।
“Apna-mau” टीम कार दुर्घटना में मृत युवा भाजपा विधायक व दोनों गनर के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *