शोक संदेश

भाजपा नेता मनोज गुप्ता की मां का निधन, अंत्येष्टि आज रात 08 बजे

मऊ। भारतीय जनता पार्टी मऊ नगर मंडल पश्चिमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गोला बाजार निवासी मनोज कुमार गुप्ता की माता का रविवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके आवास पर भाजपा नेताओं सहित मोहल्लेवासी एवं नगर के लोग बहुत कर पहुंच कर मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किए तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
उनकी मां का पार्थिव शरीर उनके निजी आवास गोला बाजार स्थित आवास पर रखा गया है यहां से उनकी अंतिम शव यात्रा रात्रि 7:30 बजे नगर के ढेकुलिया घाट तमसा तट स्थित मुक्ति धाम पर जाएगा। जहां 08 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *