भाजपा नेता अमरनाथ दुबे का निधन, कुछ घंटे में शव पहुंचेगा मऊ
मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ दुबे का गुरुवार की तड़के गोरखपुर में सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही भारतीय जनता पार्टी सहित आम जनमानस में शोक का लहर छा गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता आनन्द प्रताप सिंह ने बताया की स्वर्गीय अमरनाथ दुबे का पार्थिव शरीर गोरखपुर से मऊ के लिए चल दिया है। कुछ घंटो में पार्थिव शरीर मऊ पंहुचेगा।
उधर उनके आवास पर पहुंच लोगों ने परिजनों को ढांढस जताते हुए संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने कहा कि हम लोगों ने अपने नेक व जिंदादिल नेता खो दिया है।


विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 एवं कोटिशः नमन 🙏
ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ऊँ शांतिः शान्तिः शान्तिः 🙏 🙏 🙏