ब्राह्मण विकास परिषद के लोग समाज के प्रति जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं : रामजी
मऊ। ब्राह्मण विकास परिषद ब्लाक मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ के तत्वावधान मे धर्मेश तिवारी की अध्यक्षता मे एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया जिसमे मुख्य अतिथि डीएवी इण्टर कालेज मऊ के सेवानिवृत्त कामर्स के प्रवक्ता रामजी उपाध्याय रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में संस्कार व स्वस्थ शिक्षा पर बल दिया।स्वजातीय बंधुओ को प्रेरित करते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती वर्तमान मे समय की मांग है। संगठन के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने ब्राह्मण विकास परिषद की मूल उददेश्यो को बताया। राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने पर डीएवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। ब्लाक कार्य कारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें विजय शंकर पांडेय के स्थान पर प्रणव चतुर्वेदी को अध्यक्ष, प्रवीण पाठक को महामंत्री तथा बासुकी नाथ तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


संचालन कर रहे संजीव कुमार द्विवेदी ने कहा की ब्राह्मण समाज मे किसी भी प्रकार की जरूरत हो चाहे वो शिक्षा.. स्वस्थ..अन्न ब्राह्मण विकास परिषद हर तरह साथ है। सन्घे शक्ती कल्युगे के मूलमंतर को अपनाना होगा। प्रमुख वक्ता वीरेंदर तिवारी, एडवोकेट संजय तिवारी, बार के महामंत्री एडवोकेट अरविंद तिवारी, रमाकंत पांडेय, अशित पाठक, अजित तिवारी, कमलाकर द्विवेदी, शषि भुषण पांडेय, धीरज पाठक अन्य ब्लाको के ब्लाक अध्यक्ष आदि लोगो ने अपना वक्तव्य दिया। पौधारोपण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन किया। मास्क अथवा गमछा लगाकर मीटिंग में उपस्थित हुए। अन्त डा. उमापति द्विवेदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञपित किया।

