खास-मेहमान

BHU, M.Com प्रवेश परीक्षा में ग़ाजीपुर के अमित कुमार गुप्ता ने किया टॉप

ग़ाजीपुर। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में ग़ाजीपुर नगर के होनहार छात्र अमित कुमार गुप्ता ने एम0 काम0, फैक्लिटी ऑफ कॉमर्स (वाणिज्य वर्ग) में पूरे बीएचयू में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ग़ाजीपुर नगर के स्टीमरघाट मुहल्ला निवासी पूजन प्रसाद गुप्ता अपने बड़े पुत्र की इस उपलब्धि पर काफी गौरवान्वित है। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री रासबिहारी राय ने अमित का मुंह मीठा कराते हीई कहा कि यह पूरे ग़ाजीपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है। चूंकि ये होनहार बालक हमारे पड़ोस का है इसलिए और भी गर्व की अनुभूति हो रही है।

अमित की प्रारंभिक शिक्षा नगर के दयानन्द बाल विधा निकेतन, हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय सिटी इंटर कालेज तथा स्नातक (कॉमर्स) की परीक्षा स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय से उत्तीर्ण की है। महाविद्यालय के प्राचार्य शशिकान्त राय ने भी अपने इस मेधावी छात्र को विद्यालय परिसर में बुलाकर बधाई दिया। अमित ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षक और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। मुंह मीठा कराने वालों में अजय गुप्ता नगर उपाध्यक्ष भाजपा, कार्तिक गुप्ता जिला सहसंयोजक भाजपा आईटी विभाग, अशोक चौधरी, विजय कुमार, सुनील बिन्द और जयकिशन जायसवाल शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *