अपना जिला

बांध-पटरी की होगी मरम्मत, पोल लगाकर बंधे पर भी होगी पथ-प्रकाश की पूर्णं वयवस्था : तय्यब पालकी

मऊ। नगर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने नगर क्षेत्र के वार्ड सं0 9 मुहल्ला निजामुद्दीनपुरा में शुक्रवार को लगभग 6.12 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ब्रम्हस्थान के चारों तरफ बाउण्ड्री व गेट के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण कर दिया।
मौके पर मौजूद वार्ड सभासद दुर्गेश सिंह ने कहा कि मैं अपने वार्ड वासियों की ओर से पालिकाध्यक्ष श्री पालकी का आभार व्यक्त करता हूँ। इनके नेतृत्व में बोर्ड जिस तीव्रता से अवाम की मूलभूत सुविधाआंे की उपलब्धि पर काम कर रहा है वह एक अलग मिसाल है। श्री सिंह ने आशा व्यक्त करते हुये कहा कि जल्द ही हमारे वार्ड में उन्नति के सारे द्वार खुलेंगे।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने अपने वक्तब्य में कहा कि वह नगर की अवाम से स्वयं सम्पर्क कर रहे हैं। उन्होंने अवाम से उनके दुःख दर्द को जानकर विद्यमान समस्याओं के समुचित निदान की व्यवस्था के बारे में बताते हुये कहा कि बहुत जल्द नगर पालिका परिषद में एक शिकायत केन्द्र खुलने वाला है जिसकी समुचित व्यवस्था मैंने कर ली है। बताया कि इस शिकायत केन्द्र में मऊ नगर के अवाम की समस्याओं को कम्प्यूटरीकृत कर उनके त्वरित निपटारे का प्रबन्ध भी किया जा चुका है। श्री पालकी ने मऊ नगर के सुन्दरीकरण एवं साफ सुथरी मार्ग व्यवस्था देने जैसे अपने संकल्पों को बताते हुये कहा कि औरंगाबाद से भदेसरा तक बाँध-पटरी की मरम्मत व आर.सी.सी. निर्माण कराने तथा बन्धे पर पोल लगाकर पथ-प्रकाश की व्यवस्था देने का कार्य जल्द ही आरम्भ होने वाला है। इसी प्रकार सहादतपुरा मछली मण्डी (खड़हरा रोड) पर भी रोड निर्माण का कार्य प्रगति पर है जो बहुत जल्द पूर्ण कर अवाम को समर्पित कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासदगण-जितेन्द्र सिंह, मुनव्वर अब्दुल गफूर के इलावा महेन्द्र सिंह, रमाकान्त पाण्डेय, मन्ना पाण्डेय, राजा सिंह, अंकुर सिंह, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, अरविन्द सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *