बसपा सांसद की पहल, पैरामेडिकल स्टाफ़ के साथ हर गाँव, हर घर तक जाएगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निःशुल्क एंबुलेंस सेवा
मऊ। इंडीयन काउन्सिल ऑफ़ मेडिकल रीसर्च सेंटर ( आईसीएमआर) के अनुसार कोविड -19 की दूसरी लहर में विशेषज्ञों का यह कहना हैं की इस परिस्थिति में जब कोविड टेस्ट लैब पर बहुत ज़्यादा दबाव बड़ी संख्या में टेस्टिंग करने का है और रिपोर्ट आने में २-३ दिन का समय लग रहा है , तो लैब रिज़ल्ट के अभाव में इलाज़ नहीं रोका जाना चाहिए , अगर किसी व्यक्ति में माइल्ड से मॉडरेट लक्षण दिखायी देते है तो उसे तुरंत इलाज़ शुरू कर देना चाहिये । इसी कारण घोसी लोकसभा सांसद व बसपा नेता अतुल राय के निर्देशानुसार घोसी लोकसभा के अंतर्गत पाँच विधानसभाओ में सोमवार से प्रतिदिन सुबह ८ बजे से शाम ८ बजे तक निःशुल्क एंबुलेंस सेवा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित पैरामेडिकल स्टाफ़ के साथ हर गाँव हर घर तक भेजी जायेगी, पैरा मेडिकल स्टाफ़ के द्वारा कोविड लक्षण से प्रभावित व्यक्ति की मौक़े पर ऑक्सिजन पल्स मीटर और इंफ़्रा रेड थरमा मीटर से नाप कर के टेली मेडिसिन पैनल में मौजूद डॉक्टर से बात कर के निशुल्क दवा उपलब्ध कराायीजाएगी ,अगर मरीज को ऑक्सिजन की ज़रूरस्त होगी तो ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर से ऑक्सिजन उपलब्ध करा कर पास के कोविड सेंटर में भर्ती कराया जायेगा ।
एम्बुलेंसों को हरि झंडी दिखाने में नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी समाजसेवी देव प्रकाश राय ने दिखाया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, राजविजय, राजीव सैनी आदि मौजूद रहे।





