बसपा नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय जहाँगीर खान की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई
घोसी। नगर के मदापुर सम्सपुर निवासी बसपा नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय जहाँगीर खान की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को उनके आवास पर दवा विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता एवं प्रख्यात शायर सलमान घोसवी की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।
दवा विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय एवं अरविंद राय ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय जहाँगीर खान सदैव समाज के हित की लड़ाई लड़ते रहे।पूर्व में बिजली की समस्या सहित अन्य आमजनमानस की लड़ाई लड़ने के लिए अग्रणी पंक्ति में लगे रहे।समाजसेवी आक़िब सिद्दीकी ने संबोधित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।समारोह को राजेश सिंह, खुर्शीद खान , मुन्ना भाई ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर सरोज चौरसिया , जयउद्दीन खान , रूमी खान , शादाब खान, सहान खान , नन्हे खान , आफताब , फ़ैज़ अहमद , अरमान खान, रमेश पाण्डे ,
सलमान घोसवीआदि उपस्थित रहे ।अध्यक्षता अरविंद कुमार पाण्डेय एवं संचालन सलमान घोसवी ने किया ।

