खास-मेहमान

बधाई : लोअर सबार्डिनेट 2015 में मयंक शाही बने कोआपरेटिव इंस्पेक्टर

कोरौली/दोहरीघाट। जनपद में लोअर सबार्डिनेट 2015 में युवाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना-अपना झंडा बुलंद किया है। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सरया के मयंक शाही ने 99 रैंक पाकर इस परीक्षा में चयनित हुए हैं। उनके इस सफलता पर समूचा क्षेत्र गदगद है। मयंक शाही को कोआपरेटिव में इंस्पेक्टर पद को सुशोभित करेंगे। जबकि वर्तमान में मयंक शाही लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। उनके पिता दिनेश शाही गोठा में प्रधानाध्यापक हैं, एवं माता शशिप्रभा शाही भी ग्राम पतनइ में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। मयंक शाही की शिक्षा इंटर तक दोहरीघाट तथा उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई है। उनके इस कामयाबी पर गोलेन्द्र सिंह, जनार्दन मिश्रा, वीरेंद्र, सूर्यप्रताप आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *