मिसाल-ए-मऊ

बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल, लोगों को निशुल्क मास्क दिया

◆ 1000 मास्क बनाकर किया वितरित

इंदारा/मऊ। हम लोगों ने ठाना है, कोराना को हराना है। रविवार को यह आवाज़ जनपद के ग्राम इंदारा ब्रह्मनपुरा के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अगल-बगल के 5 गांवो में गूंजी, इन बच्चों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के लगभग 1000 मास्क बनाए एवम् सामाजिक दूरी और अनुशासन के साथ घर घर तक पहुंचाने के बाद लोगों को जागरूक भी किया और सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और अनावश्यक बाहर ना निकलने का संदेश भी दिया।
“अगर अंधकार हर लेने का प्रण कोई कर लेता है, तब एक अकेला जुगुनू भी सब अंधकार हर लेता है” इस पंक्ति के साथ इस पूरे सामाजिक जागरूकता में बच्चों के मार्गदर्शन एवम् आर्थिक मदद का कार्य टॉपर्स क्लासेस के संस्थापक शशि शेखर पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि एक मास्क बनाने में मात्र 7 रू खर्च आया। इस तरह से बच्चों ने आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दिया। शशि एवम् बच्चों का उत्साह देख के आस पास के ग्रामीण लोग भी जुड़ गए।
इस कार्य में प्रमुख रुप से मयंक शेखर पांडेय, चंदन पांडेय, विपुल सिंह, अभिनव सिंह, प्रीति सिंह, अक्षय सिंह, खुशी पांडेय, वर्तिका सिंह, साक्षी प्रजापति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *