अपना जिला

बक्सर में उपचुनाव में जा रहे शिक्षक को जहर खुरानों ने मऊ में लूटा, जिला अस्पताल में भर्ती

मऊ। जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना के निवासी तथा कन्या माध्यमिक विद्यालय धौरहरा डूमरांव, बक्सर बिहार में शिक्षक महेश प्रसाद चौहान पुत्र रामवृक्ष चौहान बुधवार को जहरखुरानी के शिकार हो गए। लुटेरे पीड़ित को उसका सामान लूटने के बाद हलधरपुर में सड़क के किनारे चेतनाहीन अवस्था में छोड़ कर भाग गए। बेहोशी की अवस्था में पड़े शिक्षक को स्थानीय नागरिकों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां उसकी हालत नाजुक है। लुटेरे उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक का एटीएम कार्ड सहित मोबाइल एवं विद्यालय के अन्य कागजात सहित कुछ नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। महेश प्रसाद चौहान बक्सर में होने वाले उपचुनाव में प्रशिक्षण के लिए बक्सर अपने विद्यालय जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *