प्राणघातक हमला करने के मामलें में पिता पुत्र गिरफ्तार गए जेल
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह में जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट के दौरा एक पक्ष द्वारा धारधार हथियार से दूसरे पक्ष पर प्राणघातक प्रहार करने के आरोप में सोमवार को स्थानीय पुलिस द्वारा 307 का मुकदमा कायम कर पिता-पुत्र दोनों को जेल भेज दिया गया । गोपाल जायसवाल एंव विनोद जायसवाल के बीच कई सालों से जमीनी विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा न्यालय में विचाराधीन है । रविवार को दोनों पक्ष एक निर्माण को लेकर आपस में भीड़ गये ।इसी बीच गोपाल के पुत्र मिथिलेश जायसवाल ने विनोद पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।सुचना पर मौका पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र फतेहपुर मंडावा भेजवाया और गोपाल एंव उसके पुत्र मिथिलेश जायसवाल उर्फ़ राजू को पकड़ कर थाना लायी ।सोमवार को पुलिस ने पिता पुत्र दोनों पर धारा 307 के तहत मुकदमा कायम कर दोनों को जेल भेज दिया ।

