प्रदेश भर के कवि-कवियत्रीयों ने रविवारीय साप्ताहिक काव्यगोष्ठी में खूब जमाया कविताओं का रंग
◆ शब्द नगरी साहित्यिक पटल इन्दौर पर आयोजित आनलाईन वीडियो काव्य गोष्ठी सम्पन्न
इंदौर। कार्यक्रम संयोजक ॠषिराज निमाड़े इन्दौर (खंडवा की माटी) के शानदार संयोजन व राजमाला आर्य खंडवा और रश्मि दुबे (भोपाल) के बेहतरीन संचालन में शब्द नगरी साहित्यिक पटल इंदौर की ऑनलाइन साप्ताहिक काव्यगोष्ठी रविवार को आयोजित की गयी। कवि और कवित्रीयों ने ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से ताज़ातरिन रचनाएँ पढ़कर महामारी से उपजे तनाव को कम करने का प्रयास किया। तीन घंटे से अधिक चले इस कविता पाठ कार्यक्रम में सभी ने विभिन्न विधाओं की रचनाओं का आनन्द लिया। कार्यक्रम अध्यक्षता सम्मानीय रशीद अहमद शेख जी (वरिष्ठ साहित्यकार) ने की। मुख्य अतिथि सम्मानीय डॉ. राजेश जी रावल (संवाद शोध संस्थान उज्जैन) थे। कार्यक्रम को सुचारू ढंग से चलायमान रखने के लिए संचालक मंडल के राजमाला आर्य खंडवा, ॠषिराज निमाड़े इन्दौर, रश्मि दुबे भोपाल, अनिल पांचाल सेवक उज्जैन आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काव्यपाठ में सुनिश्चित सहभागीगण कविगण निम्न रहे- दिनेश प्रसाद जी (कोलकाता), अलका जी जैन (इन्दौर), यामिनी जी काबरा (उज्जैन), रमेश जी भद्रावले (हरदा) मनीषा जी पाटिल (खंडवा), नीरजा जी शर्मा (चंडीगढ़), आशा जी श्रीवास्तव (भोपाल), रश्मि जी स्थापक, अरुणा जी तिवारी (खंडवा), अनिता जी पिल्लै (खंडवा), अनिता जी चतुर्वेदी (सेंधवा), अर्चना जी जोशी (भोपाल), अनिता जी पिल्लै (खंडवा), तारकेश्वर जी चौरे (अमेरिका), गायत्री जी ठाकुर (नरसिंहपुर) सीताराम जी पवार (सेंधवा), श्रीमति सी एम दफ्तरी जी, अनिता जी सोहनी (उज्जैन), अनामिका जी दुबे (भोपाल), प्रेरणा जी माथुर (अजमेर), अनिल जी पांचाल (उज्जैन), पूनम जी शर्मा स्नेहिल, जितेन्द्र जी शिवहरे इंदौर, राजमाला जी आर्य (खंडवा), रश्मि जी दुबे (भोपाल), शंकरलाल जी जाँगीड़, ॠषिराज निमाड़े (इन्दौर)। कार्यक्रम का आभार अनिल जी पांचाल सेवक (विचार क्रांति उज्जैन) एवं रश्मि दुबे ‘आभा’ भोपाल ने संयुक्त रूप से माना। यह जानकारी जितेन्द्र शिवहरे ने दी।
प्रेषक-
जितेन्द्र शिवहरे
177,इंदिरा एकता नगर पूर्व रिंग रोड चौराहा मुसाखेड़ी इंदौर मध्यप्रदेश मोबाइल नम्बर
8770870151

