अपना जिला

पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में नवीन नामांकन हेतु शिक्षकों का जनसंपर्क

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर से सटे ग्राम धरौली-घोसी मऊ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में नवीन नामांकन (कक्षा 1-8 तक) बढ़ाने हेतु दोनों विद्यालयो के शिक्षक/शिक्षिकाओ ने अभिभावकों से सम्पर्क किया।
अभिभावकों से सम्पर्क के दौरान डॉ. रामविलास भारती ने बताया कि 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का मौलिक अधिकार है। इसलिए आप सभी अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन अवश्य कराये। बच्चे आपके भविष्य हैं। आप अपने को पढ़ाकर अपने दुखों का अन्त कर सकते हैं। और देश की साक्षरता बढ़ाने में आप सभी अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। अभिभावकों का सकारात्मक रुख रहा। मेंहदी हसन ने बात चीत में कहा कि बच्चों की शिक्षा व सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है सबकुछ छोड़कर बच्चों को विद्यालय भेजने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी उठाना होगा।
इस अवसर पर फूलवन्ती शाही, कमलेश राय, मेहंदी हसन, सुशील कुमार कन्नौजिया, पूनम यादव, सुनीता शर्मा, अंजू मिश्रा आदि शिक्षक- शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *