पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाॅधी की 30वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों फ्रन्टल संगठन, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण व वरिष्ठ कांग्रेस जनों नें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गाॅधी जी की 30वीं पूण्यतिथि बलिदान दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय परदहाॅ रोड पर सभी कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गाॅधी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । एवं उनके व्यक्तित्व व किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। कोरोना के नियमों का पालन किया गया । तत्पश्चात उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए गरीब बस्तीयों, झुग्गी झोपड़ियों, गाजीपुर तिराहा, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ मोड़, भीटी चैराहा आदि स्थानों पर लोगों को मास्क, सेनिटाइजर, साबुन, वितरित किये तथा जनपद मऊ में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करनें का निवेदन किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष शिक्षाबृद प्रखर वक्ता मा0 सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गाॅधी जी कम्प्यूटर क्रान्ति व दूर संचार क्रान्ति के जनक थे व असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। आम लोगों में काफी लोकप्रिय थे ।
राजीव गाॅधी ने ही अर्थव्यवस्था के सेक्टर्स को खोला व पंचायती राजव्यवस्था की नीव रखी। पूरे देश की आम जनता भारत के सभी प्रधानमंत्रियों में केवल राजीव गाॅधी जी को ही मिस्टर क्लीन की उपाधि दी। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य व युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि स्व0 राजीव गाॅधी जी 40 वर्ष आयु के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नीव भी राजीव गाॅधी जी ने रखी थी। उन्होने ही महानगर टेलीफोन की नीव रखी। राजीव गाॅधी जी ने 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नीव रखी। राजीव गाॅधी जी मानना था कि जबतक पंचायती राज व्यवस्था मजबूत नही होगी तब तक लोकतंत्र मजबूत नही होगा। उन्होने ही युवाओं को मत देने का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये गये कार्यों को हम देशवासी कभी भुला नही सकेगें। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी वरिष्ठ नेता अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने कहा कि राजीव गाॅधी जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। राजीव जी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पद पर रहकर किये गये कार्यों को भुलाया नही जा सकता। शहर कांग्रेस कमेटी मऊ अल्पसंख्यक के अध्यक्ष मासूम अंसारी ने कहा कि राजीव गाॅधी जी ने अहिंसा के गाॅधीवादी दर्शन को बढ़ावा दिया। उनके द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में व भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के पद पर रहते हुए हम अल्पसंख्यक जनों के लिए जो कार्य किये उसे भुलाया नही जा सकता। राजीव गाॅधी ने भ्रष्ट और अपराधिक छवि के नेताओं को राजनीति से खत्म करनें का जो प्रयास किया। उसे कभी भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम के संयोजक उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सदस्य युवा नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह रहे व अध्यक्षता उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मा0 सुरेश बहादुर सिंह तथा संचालन अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय ने किया। श्रद्धांजलि सभा व मास्क, सेनिटाजर, आदि के वितरण तथा श्रद्धाजलि सभा में प्रमुख रूप से सुरेश बहादुर सिंह, अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह, मासूम अंसारी, हंसनाथ तिवारी, ब्रम्हानन्द पाण्डेय, नजीर अहमद, रविप्रकाश गोपाल, लालप्यारे सिंह, अफसर खाॅन, तैयब खान, नसीम बेलाली, अजीजुर्ररहमान, तारीक अजीज, विनय कुमार गौतम , अरुण सिंह, मु0 वाजिद, मु0 परवेज, डा0 ए0 रहमान, शाहिद अख्तर, अनिल जायसवाल, मुस्ताक मंसूरी, मवस्सर गनी भाई, खुरमुल्ली राम, आदि लोग उपस्थित रहे।



