पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर यूपी के राजकीय कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाएं 17 को रहेगी बंद
उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को हो गया है। अटल बिहारी बाजपेयी की अंत्येष्टि 17.08. 2018 को नई दिल्ली में संपन्न होगी। शासन द्वारा दिनांक 17 मार्च 2018 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 17 अगस्त 2018 को प्रदेश के समस्त राजकीय कार्यालय एवं शिक्षण संस्थाओं बंद रहेंगे।

