अपना जिला

डॉ0 सगीर अहमद नोमानी का निधन राज बब्बर ने भेजी शोक संवेदना

मऊ। सादगी व मृदुल व्यवहार के प्रतिक, पूर्व सदस्य-प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पत्रकार डा. आजाद नोमानी के पिता डॉ0 सगीर अहमद नोमानी का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन के बाद उनके आवास पर लोगों ने पंहुच शोक संवेदना व्यक्त किया। उसी दिन उन्हें नगर के कासिमपुरा कब्रिस्तान में सुपूर्दे खाक किया गया।
विभिन्न पदों पर रह चुके डॉ0 सगीर अहमद नोमानी पूर्व ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल के अलावा पूर्व कोषाध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी व पूर्व सदस्य , ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्व सदस्य लोक अदालत सहित कई संगठनों के सदस्य रह चुके हैं।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राज बब्बर ने डा. सगीर अहमद के निधन का समाचार सुनते ही शोक संवेदना व्यक्त किया तथा उनके द्वारा भेजे गये शोक संवेदना पत्र को कांग्रेस नेता घनश्याम खरवार व प्रदीप सिंह ने परिजनों को सौंपा।
कांग्रेस नेताओं सहित भाजपा, सपा व बसपा सहित भाकपा के नेताओं ने उनके घर आकर संवेदना व्यक्त किया। इसके अलावा पत्रकार, अधिवक्ता, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संवेदना व्यक्त किया। उधर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने अपनेे शोक संवेदना मेंं कहा कि डॉ सगीर अहमद नोमानी  सरल स्वभाव के धनी थे। उनकेेे निधन से समाज की काफी क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके युवा पुत्र पत्रकार आजााद नोमानी व परिजनों को दुख सहने की शक्तत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *