निजी स्कूल जबरन फीस वसूली बंद करें नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
मऊ। कोरोना कॉल के बाद जैसे ही स्कूल खुलने की तैयारी हो रही है ऐसे में स्कूलों द्वारा अभिभावकों से कोरोना काल के सत्र का फीस वसूली को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं स्कूल के प्रबंधक पूरी फीस को अभिभावकों पर तरह तरह के दबाव बना रहे हैं वहीं कुछ स्कूल के लोग थोड़ा बहुत फीस माफी की घोषणा किए हैं। वहीं बहुतेरे फीस माफी को लेकर अपने यहां घोषणा कर दिए हैं लेकिन यह बात अभिभावकों तक अभी तक पहुंचा ना सके हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधक प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों के बीच फीस जमा करने और न करने को लेकर तरह-तरह की बातें और चर्चा दौर जारी है। ऐसे में इन समस्याओं को लेकर विभिन्न दलों के युवा नेताओं ने संयुक्त मोर्चा बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को पहले ही आगाह कर चुका है। इसके अलावा सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद मऊ को पत्र देकर आगाह किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अभिभावक व बच्चों के हित में अल्टीमेटम के 8 दिन के अंदर इस संदर्भ से जल्द कार्यवाही हो अन्यथा जनपद में बड़ा आंदोलन होगा।

वक्तताओं ने कहा कि स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के फीस के प्रति उदासीनता वालेव्यवहार के चलते वर्तमान समय में अभिवावकों में भारी जन आक्रोश है।
सामाजिक कार्यकर्ता राजविजय यादव ने कहा कि प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधकों के द्वारा कोरोना काल के समय से अब तक की जो बकाया फीस है उसकी वसूली के लिए दबाव डालना शुरू हो गया जब कोरोना काल में विद्यालय बंद थे और सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना काल में सारी व्यवस्थाएं बंद होने के कारण पहले से ही परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है ऐसे हालात में विद्यालयों की फीस जमा करना किसी भी एक परिवार के लिए मुश्किल भरा है सरकार और जिला प्रशासन संज्ञान ले प्राइवेट विद्यालयों के द्वारा फीस माफ हो अन्यथा एक बड़ा आंदोलन जनपद में होगा।
पूर्व महामंत्री छात्र संघ रविंद्र कुमार साहनी ने कहा कि 8 दिन शेष अगर जिला प्रशासन फीस माफी को लेकर के नहीं चेता तो सैकड़ों अभिभावकों के साथ होगा बड़ा आंदोलन जिसके जिम्मेदार जिला प्रशासन और सरकार होगी।
छात्र नेता दीपक चंद्रा ने कहा कि आज जहां मध्यमवर्गीय परिवार करोना काल के बाद जिसकी हालात अभी सुधरी ही नहीं है और स्कूलों से दबाव आना शुरू हो चुका है कि बच्चों की फीस जमा हो सबसे बड़ा सवाल है कि मध्यम वर्गीय परिवार फीस कहां से जमा करेगा सरकार वर्तमान समय में परिस्थितियों को देखते हुए मध्यम वर्गीय परिवार के साथ खड़े होने का काम करें अन्यथा हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने में उपस्थित गगन कुमार, भीमसेन यादव, ओसामा अंसारी, विक्की कुमार, सोनू कुमार, विजय बहादुर साहनी,रवि प्रकाश यादव, शिव शंकर कुमार, पंकज यादव ,अमित गोण पूर्व छात्र महामंत्री ,बलवंत यादव, अभिषेक,सुनील अन्य युवा नेता उपस्थित रह हैं।


